नगर पंचायत भानपुर में स्वच्छ भारत नगरीय पाठशाला का आयोजन 12 को

बस्ती। जनपद के भानपुर नगर पंचायत द्वारा 12 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत नगरीय पाठशाला का 11.00 बजे से आयोजन किया गया है। अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में निकाय सीमा के कक्षा 06 से 12 तक के विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति लोगों मे जन जागरुकता लाने, स्वच्छता का प्रचार प्रसार हेतु प्रेरित किया जायेगा। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं काकोरी एक्सन प्लान की प्रस्तुति भी की जायेगी। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को सम्मानित भी किया जायेगा।उक्त जानकारी देते हुए अधिशाषी अधिकारी ने अधिक से अधिक लोगों के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील किया है।