बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के पकरी सोयम स्थित जमीन की पैमाइश के दौरान एक महिला को गाली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रुधौली थाना क्षेत्र के दुधराक्ष निवासी पूनम देवी पत्नी प्रिन्स कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने पकरी सोयम में गाटा संख्या 76/0.045 का पूरा रक्बा बैनामा लिया है, जिस पर भुसडा उर्फ हनुमानगंज निवासी रामफेर ने अवैध कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जा हटवाने के लिए उसके द्वारा जमीन की पैमाइश करवाया जा रहा था। जमीन की पैमाइश के दौरान आरोपी ने उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।