मुकदमा उठाने से किया इंकार तो मारपीट कर किया घायल, मकान पर की तोड़फोड़

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी वंशराज ने गांव के ही चार लोगों पर मारने पीटने, घर में तोड़फोड करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि विशुनपुरा निवासी अर्जुन आदि से उसकी रंजिश है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें को उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जब उसने मुकदमा वापस लेने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने गाली दी, गाली देने से मना करने पर उसके भतीजे वीरेन्द्र कुमार की पत्नी बिन्द्रावती व उसके पुत्र योगेन्द्र कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव के लिए परिवार के लोग घर में घुस गए तो आरोपी ईंट पत्थर चलाने लगे, मकान में तोड़फोड़ किया, मारकर हाथ तोड़ देने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी अर्जुन, इन्द्रेश, सुरेन्द्र, श्रीमती पत्नी महेन्द्र कुमार के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।