डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न, अंतिम दिन 230 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सोमवार से होंगी डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं – संजय शुक्ल
बस्ती। जनपद के सात परीक्षा केन्द्रों पर  शनिवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुई। अन्तिम दिन की परीक्षा में कुल 230 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि अन्तिम दिन तीन पालियों में  परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें प्रथम पाली में हिन्दी द्वितीय पाली में संस्कृत या उर्दू और तृतीय पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 2013 में 76, द्वितीय पाली में 2009 में 75 और तृतीय पाली में 2002 में 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 12, द्वितीय पाली में 12 तथा तृतीय पाली में भी 12, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 14, द्वितीय पाली में 14 तथा तृतीय पाली में भी 14, बेगम खैर इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 10 द्वितीय पाली में 10 तथा तृतीय पाली में भी 10, जीआरएस इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 11, द्वितीय पाली में 11 तथा तृतीय पाली में भी 11, श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 9, द्वितीय पाली में भी 6 तथा तृतीय पाली में 10, हंसराज लाल इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 7, द्वितीय पाली में 10 तथा तृतीय पाली में 10, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 13, द्वितीय पाली में 12 तथा तृतीय पाली में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल मिलाकर तीनों पालियों में कुल 230 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि सोमवार से डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होगी जो बुधवार