उधार पैसे के लेनदेन को लेकर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया निवासी विजय कुमार ने गांव निवासी चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उधार पैसे के लेनदेन को लेकर गांव निवासी शैलेश, आशीष, पारस निषाद, नितीश निषाद ने मिलकर मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी, गेट का चैनल तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।