लंबे समय के बाद फाइनल हुआ कलस्टर
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के ग्राम पंचायतों मे व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के लिए खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार के प्रस्ताव पर जिला पंचायत राज आधिकारी रतन कुमार ने दो दर्जन ग्रामपंचायतो के सचिवो का फेरबदल कर शीघ्र अपने अपने ग्रामपंचायतों में योगदान देने के निर्देश दिए।
ब्लाक क्षेत्र के मेहनौना कलस्टर के ग्राम पंचायत मेहनौना, अकेला कुबेरपुर, गोनार, माधवपुर, कड़सरी मिश्र, मसुरिया से सचिव रवि प्रकाश पांडेय को हटाकर घनश्याम यादव को तैनात किया गया, हथियांव कला कलेस्टर के ग्राम पंचायत हथियांव कला, जगंनाथपुर, रैनिया, दैजी, गौरारोहारी के सचिव देवकी नंदन के स्थानांतरण के बाद सचिव गोरखनाथ यादव, पांऊ कलेस्टर के पांऊ, तुरकौलिया, भंगुरा, चकदहा, मिश्रौलिया में सचिव देवकी नंदन के स्थानांतरण के बाद सचिव रवि प्रकाश पांडेय, अईलिया कलेस्टर के अइलिया, डिहुकपुरा, छिबरा, सेल्हरा और कलेस्टर पिपरपाती मुस्तहकम के ग्राम पंचायत पिपरपाती मुस्तहकम, पिपरपाती एहतमाली, बैसिया कला व चकिया से सचिव शैलैद्र राव के ट्रांसफर होने के बाद सचिव नवागत सचिव अनुपम चौधरी को जिम्मेदारी मिला है। साथ ही साथ यह भी निर्देश हुआ कि संबंधित ग्राम पंचायतो के सचिव अभिलेखों का चार्ज देते हुए तत्काल ग्राम पंचायत के कार्यो का सम्मादन कराएं। यदि सचिव चार्ज देने व स्थानंतरण के बाद धन का भुगतान करते है तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।