मोहित अपहरण मर्डर कांड का सोलहवां आरोपी पकड़ा गया

बस्ती अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बहुचर्चित मोहित अपहरण व हत्याकांड में  पुलिस टीम को मोस्ट वांटेड मुख्य अभियुक्त इल्हान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस कप्तान गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि संयुक्त टीम ने हत्याकांड के 16वें अभियुक्त को कोतवाली थानाक्षेत्र के झलकटिया तिराहा के पास से दिन में तकरीबन साढ़े 10 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अभियुक्त इल्हान दरियाखां मोहल्ला निवासी काजी सफातुल्लाह का बेटा है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर रह पीसी रिमांड के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया है। कोर्ट के आदेश दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि मोहित हत्याकांड में अब तक सोलह की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि चार अन्य अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से अब भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास तेजी केसाथ जारी है।