बस्ती अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गौर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में संदिग्ध हालत में फंदे से लटकती हुई विवाहिता की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार गांव निवासिनी नजमा खातून(20) पत्नी आसिफ अली की गुरुवार की सुबह मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया। मौत क्यों और कैसे हुई इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। घर वालों के अनुसार नजमा ने घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान कर रोपाई करने के लिए गए थे। जब वह लोग वापस घर आए तो देखा कि कमरे में पंखे की कुंडी से नजमा का शव लटका हुआ है। घर वालों ने इसकी सूचना पहले डायल 112 एवं गौर पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा फिर पंचायत नामा भर कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। एसएचओ रामकुमार राजभर ने बताया कि अभी तक मयके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।