बस्ती। 1 अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अभय शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दक्षिण दरवाजा स्थित हनुमान मंन्दिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंखे लगवाए गए। संस्था के अध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य धार्मिक, सामाजिक कार्यों में सहयोग प्रदान करना है । आने वाले समय में संस्था द्वारा जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पानी एवं प्रकाश की व्यवस्था करायी जायेगी। इस अवसर पर आशुतोष तिपाठी, रमेश यादव, आकाश सोनी, आयुष सिंह, मन्टू, संतोष श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।