बस्ती अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया पुलिस ने अपहरण की झूठी सूचना देने वाले पर कार्रवाई कर उसे जेल रवाना किया है। एसओ चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया कि थानाक्षेत्र के टेढ़वा माझा गांव निवासी अवधेश निषाद ने फोन कर डायल 112 पर यह सूचना दी गई थी। एक दिन पहले उनके भाई का अपहरण हो गया।जब इस प्रकरण की जांच की गई तो पता चला कि उसके भाई ने बंजरिया गांव निवासी सरवन के साथ मारपीट की थी जिसमें उसको चोट लगी थी। इसी के वजह से वह घर छोड़कर भाग गया। इसके भाई ने पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी बना कर पुलिस को झूठी सूचना दी थी। इस पर अवधेश निषाद, विनोद निषाद पर लोक शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कार्रवाई करके दोनो का चालान कर एसडीएम कोर्ट भेजा गया है।