बैक टू कोन बनेगा करोड़पति सीज़न सोलह


अनुराग लक्ष्य, 1 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
कौन बनेगा करोड़पति की पपुलरटी और शोहरत इतनी बढ़ गई है, कि यह शो जब खत्म होता है तो लोगों के चेहरों की मुस्कान फीकी पड़ जाती है और जब इसके वापसी की घोषणा होती है तो लोग रोमांच का अनुभव करते हैं।
अच्छी खबर यह है कि कौन बनेगा करोड़पति सीज़न सोलह अब हमारे और आपके बीच जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बात का खुलासा तब हुआ, अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति सीज़न सोलह के सेट से अपनी पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ,, बैक टू केबीसी सीज़न 16,,
जैसे ही मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने यह फोटो शेयर की, उनके फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए। एक यूज़र ने फोटो पर रिएक्शन देते हुए लिखा , कि इस जल्द ही ,,, आरंभ किया जाए,,,
एक अन्य यूज़र ने अमिताभ बच्चन के ही अंदाज़ में लिखा, कि देवियों और सज्जनों, आपका बहुत बहुत स्वागत है। ,, कौन बनेगा करोड़पति,, भारत के सबसे प्रतिष्ठित Telivision किव्ज रिएलिटी शो में से एक है। जिसको अमिताभ बच्चन कई सालों से होस्ट कर रहे हैं। अपनी प्रतिभा और ज्ञान के बल पर अब तक भारत कई लोग लखपति और करोड़पति बन चुके हैं।