इलाज के दौरान घायल महिला की हुई मौत

बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के महुली मार्ग पर  देर रात बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आशा देवी (50) पत्नी फूलचंद निवासनी ग्राम हटवा रात में भोजन करने के बाद घर के बगल में पैदल टहल रहीं थीं। अचानक बस्ती की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने आशा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए कैली मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह कैली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां व एक पुत्र छोड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *