बस्ती। जुलाई विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि मानव तस्करी जो तीसरा सबसे बढा संगठित अपराध है। यह एक बड़ी समस्या है। हम कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाकर, जागरूकता फैलाकर, अधिक से अधिक रोजगार के अवसर बढ़ाकर ऐसे संगठित क्राइम पर नियंत्रण कर सकते है। कहा कि कानून का पूर्ण रूप से पालन कराकर ही इसपर हम काबू पा सकते हैं। इसके लिए जनजागरुकता आवाश्यक है। तभी ऐसे अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकता है।पुलिस महानिरीक्षक ने सभी से मानव तस्करी से सम्बन्धित सूचना संकलन कर इस पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ मानव तस्करी के गैंग को एक माह के भीतर चिंहित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर गोरखपुर से आए राजेश मणि ने अपनी ओर प्रजेंटेशन दिया। और एक लघु फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षित किया। इस दौरान परिक्षेत्रीय कार्यालय के सोशल मीडिया सेल के प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर यादव, वाचक उपनिरीक्षक रमेश यादव मौजूद रहे।