जितेन्द्र पाठक
संतकबीर नगर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। इसको लेकर प्रभारी राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारत के वित्त मंत्री सीतारमण के के द्वारा प्रस्तुत बजट के बारे में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि माननीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया बजट किसान व्यापारी बुजुर्ग और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है इस बजट में खासकर सभी वर्ग जाति के जीवन उपयोगी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है जो काफी सराहनीय है, यह आम बजट विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की नींव है, इस बजट में ‘मिडिल ऑफ डायमंड इंडिया’ की आशाओं और आकांक्षाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इस बजट में किसानों पर खास ध्यान, रोजगार के लिए इंटर्नशिप और उद्यम के लिए विशेष प्रावधान किया गया है जो देवरिया जैसे टायर-2 सिटी के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। युवा, महिला, किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी को समायोजित किया गया है। कुल मिलकर ये एक समावेशी बजट है जो सबके विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, भातीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, ब्रह्मानन्द पांडे, उमेश चन्द्र तिवारी, सुमित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे,