बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोनहा थानाक्षेत्र के छितिरगांवा गांव में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मयके वाले ने थाने में दी दहेज हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार एसएचओ सोनहा से की है। गौरतलब है कि सोनहा थाना क्षेत्र के छितिरगांवा गांव में बीते शुक्रवार की रात्रि में गांव गुड़िया (23) उसके ससुराल में फंदे से लटकती हुई लाश मिली थी। इस मामले में मृतका के पिता गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के रायरुपीपुर तिवारी टोला निवासी लवकुश तिवारी ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दहेज के लिए ससुरालवालो ने उसकी बेटी हत्या कर दी है। पूर्व में दहेज की डिमांड को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा है।बीते 25 जुलाई की शाम को मेरी बेटी अपनी मॉ से बात कर रही थी कि मोबाइल छीन लिया गया और रात में मेरी बेटी गुडिया को उसके ससुर,सास व ननद मिलकर गला दबाकर हत्या कर दिए और शव को दुपट्टे से टांग दिए। इस बावत प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है ।।