गंभीर रूप से घायल युवक को डायल 112 ने इलाज के लिए पहुंचवाया अस्पताल

नगर बाजार, बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के भुअर सराय गाँव के मोड़ पर सड़क के किनारे पड़े गंभीर रूप घायल युवक को डॉयल 112 ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

शनिवार की रात किसी ने डंयल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी कि नगर थाना क्षेत्र के भुवर सराय गाँव के मोड़ के पास खून से लथपथ एक 35 वर्षीय युवक सड़क किनारे बेसुध पड़ा है। घायल युवक पैंट व बनियान पहने हुए है तथा उसका रंग सांवला है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *