चोरी की चार बाइक, बैटरी, सोलर स्ट्रीट लाइट, इन्वर्टर, 24 हजार नगदी बरामद, दो गिरफ्तार

बस्ती। कलवारी पुलिस, स्वाट टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। पीआररओ सेल के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस, स्वाट टीम ने मुस्तफाबाद मोड़ से कलवारी थाना क्षेत्र के तिसाह गांव निवासी अभिषेक निगम, कम्हरिया निवासी ताहिर की गिरफ्तारी की। उनके पास से चोरी की चोरी की चार मोटर साइकिल, आठ बैटरी, दो सोलर स्ट्रीट लाइट, दो इन्वर्टर, 24 हजार रूपए नगदी की बरामदगी की गई।

पकड़े गए अभिषेक निगम पर कलवारी, नगर, कप्तानगंज, दुबौलिया, पैकोलिया थाने में गैंगेस्टर, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आपराधिक धाराओं में 17 मुकदमें दर्ज है, जबकि ताहिर पर कलवारी, दुबौलिया, पैकोलिया थाने में मारपीट, चोरी सहित अन्य आपराधिक धाराओं में 12 मुकदमें दर्ज है। बरामदगी के बाद दोनों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *