अवार्ड शो में पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी

बस्ती: शहर के होटल बालाजी प्रकाश में ब्यूटी अवार्ड शो का आयोजन किया गया। टीवी शो में लोकप्रिय धारावाहिक जोधा अकबर की कलाकार परिधि शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने अंकुर वर्मा के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया। द ब्राइडल मेकओवर की कविता श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाएं रोजगार में आगे आएं। ब्यूटी पार्लर क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। बड़े शहरों में कभी ऐसे आयोजन होते रहे हैं। छोटे शहर अभी इस क्षेत्र में बहुत पीछे हैं। क्योंकि अभिनेता, अभिनेत्री छोटे शहरों में नहीं आना चाहते हैं। उन्होंने परिधि शर्मा को शहर में आकर बस्ती वासियों का मनोबल बढ़ाने की भूरि-भूरी प्रशंसा की। मेकअप सजाने की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गोरखपुर के माेनू मिश्रा को, द्वितीय पुरस्कार टांडा की सोनम को ,तृतीय पुरस्कार शहर के दक्षिण दरवाजा की दीया को मिला। मधु चतुर्वेदी, डोली जोशी, प्रतिमा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, समीर, अजय श्रीवास्तव , रिंकू कसौधन, अंजली शर्मा, शिखा अग्रहरि, रेखा चित्रगुप्त आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *