नेपाल प्लेन क्रैश के बाद एक बार फिर सुर्खियों में Table-Top Runways, क्या होता है ये और भारत में कितने हैं ऐसे रनवे

नेपाल की राजधानी काठमांडू में शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई हैं। विमान में दुर्घटना के वक्त 19 यात्री सवार थे। इस विमान हादसे के बाद एक बार फिर टेबलटॉप रनवे सुर्खियों में है। नेपाल में हुए विमान हादसे ने एक बार फिर टेबलटॉप रनवे (Table-Top Runways) को सुर्खियों में ला दिया है। टेबलटॉप रनवे दुनिया भर में कई बड़ी विमान दुर्घटनाओं का कारण बन चुकी है।क्या होता है ।

टेबलटॉप रनवे एक ऐसा रनवे होता है, जो आमतौर पर ऊंचाई पर स्थित होते हैं। ये रनवे किसी पठार या पहाड़ी इलाके पर होते हैं। इन रनवे के एक या दोनों तरफ गहरी खाई होती है। इसका मतलब है कि रनवे के एक या एक से ज़्यादा तरफ़ से ढलान बहुत ज़्यादा है। टेबलटॉप रनवे पर प्लेन लैंड कराना काफी कठिन होता है, क्योंकि अगर विमान रनवे से आगे निकल जाता है, तो वह सीधे नीचे गिरेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *