*संघर्षों के दम पर लेकर रहेंगे पुरानी पेंशन-संजय द्विवेद
– वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है संगठन- महेश राम
संतकबीरनगर। शनिवार को प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सैकड़ों शिक्षकों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने पर बैठा। आक्रोशित धरनारत शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रदर्शन किया। धरने के उपरांत अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक हरिचंद्र नाथ राम को सौंपा। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन महामंत्री गिरिजानंद यादव ने किया।
प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा संघर्षों के दम पर देश में पुरानी पेंशन योजना वापस आयेगी। संगठन वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। माध्यमिक शिक्षा में एनओसी विहीन स्थानांतरण नीति लाकर इसे भ्रष्टाचार से मुक्त कराएंगे। राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी पांच लाख रुपए तक की मेडिकल सुविधा दे देनी चाहिए। अल्पसंख्य विद्यालयों में भी शिक्षकों को स्थानान्तरण सुविधा प्रदान की जाय। तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाय। आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाय।
जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि हमारी टीम आपके हक की लड़ाई लड़ रही हैं, हमें आपका साथ चाहिए। बेलहर व सिहटीकर के शिक्षकों को प्रायोजित तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसे किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाय। जिला मंत्री गिरिजानन्द यादव ने कहा कि बजट होने के वावजूद उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के बकाया परिश्रमिक का भुगतान नही हो पा रहा है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान के बकाया एरियर का भुगतान नही हो पा रहा है।
धरने को प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, अबू बकर,मोहिबुलाह खान, गोपाल जी सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, अब्दुल मुद्दासीर, विजय यादव, विंध्याचल सिंह, अफजल खान, अवध राज, नसीम अहमद, राम नारायण पाण्डेय, भूपेंद्र कुमार, विनोद उपाध्याय, राहुल कुमार, ब्रह्मदेव, जय हिंद, श्याम करण, मणि राम वर्मा, सूर्यबलि, विपिन वर्मा, राजेश मिश्रा, मोहम्मद आलम, अभय शंकर शुक्ल, जय गोपाल, संत राम, अनिल पासवान, मोहम्मद आलम, अभिषेक तिवारी, काजी साकिब रहमान, विवेकानंद यादव ,सचिंद्र, रमेश पांडेय, फिरोज अहमद, अरशद जलाल, जय गोविंद, विनोद चौरसिया, महेश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार, सुमन त्रिपाठी, अनिरुद्ध कुमार, सतीश भारती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।