छेड़खानी का मुकदमा दर्ज़

बस्ती।  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न थानाक्षेत्र में स्कूल व कोचिंग जा रही दो छात्राओं व एक महिलाा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। सोनहा थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ बाइक सवार तीन युवको ने छेड़खानी कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर संजय कुमार, पंकज व जयनाथ निवासी ग्राम औड़जंगल टोला दुर्गापुर के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। पैकोलिया थानाक्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर लवकुश, सुभाष समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। छेड़खानी की तीसरी घटना सोनहा थानाक्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर पर जा रही छात्रा के साथ सामने आई है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आकाश गुप्ता, सुरेमन, विनोद गुप्ता निवासी सरैनी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *