उन्नतीस लोगों पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

बस्ती।  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आधा दर्जन स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस की ओर से 29 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कोतवाली थानाक्षेत्र के भरपुरवा सियरापार में मछली बनाते समय पुरानी रंजिश को लेकर सार्जेन को गांव के ही अजय व गणेश ने मिल कर पिटाई कर दी। रुधौली थानाक्षेत्र के छतरिया गांव में गल्लर को उसके गांव के ही अब्दुल्लाह, सैफ, मो. असलम व अब्दुल हमीद मिल कर पिटाई कर दी। पैकोलिया थानाक्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में रामभुवाल को गांव के ही लवकुश पाण्डेय, सुमन व विकास ने मिल कर पिटाई कर दी। पैकोलिया थानाक्षेत्र के इटवा गांव में प्रभाकर पाठक को उसके गांव के ही शनि समेत तीन लोगो ने दबंगई करके पिटाई कर दी। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम हैदराबाद में ताजिया जुलूस देखने गए वख्तियार आदिल को गांव के ही सुहेल सेख ने धमकी देकर पिटाई कर दी। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के खमरिया गांव में प्रहलाद यादव को गांव के ही शिवम यादव, सुमन, जगदीश व यशोदा ने मिलकर पिटाई कर दी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *