बस्ती। जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मोहित अपहरण, मर्डर के आरोपी ने सोशल मीडिया पर सरेंडर की बात कर गुरुवार को दिन भर पुलिस को छकाए रखा। वह कोर्ट में सरेंडर न करने पाए इसके लिए जनपद न्यायालय के अंदर व बाहर शाम तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स वर्दी व सादे ड्रेस में जमी रही। लेकिन वह आत्मसमर्पण करने नहीं पहुंचा। इधर आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिचित वकील के जरिए सरेंडर कर सकता है। जिसे देखते हुए कचहरी में भी फोर्स को तैनात कर दिया गया है।पुलिस की अब तक के तफ्तीश के मुताबिक अपहरण, मर्डर केस का अहम किरदार सत्यम कसौधन ही बताया जाता है।पुलिस अधिकारी ने इसे अपराधी की ओर से रचा गया पैंतरा बताया कहा कि सत्यम ने कही सरेंडर नहीं किया है यह बाते सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान सत्यम कसौधन को टार्चर करने की वजह से ही मोहित को हटाने की योजना घटना के मास्टर माइंड आदित्य विक्रम सिंह की अगुवाई में बनाया गया था। उसके 12 जुलाई को दोपहर में तकरीबन दो बजे वारदात को अंजाम दे दिया था। पहले अपहरण किया फिर ले जाकर उसे नंगा करके पिटाई की और उसका वीडियो बनाया। मोहित की पिटाई इस कदर की गई उसकी मौत हो गई।