मुहर्रम के जूलस में रहें कड़े सुरक्षा प्रबंध: योगी
जुलूस को लेकर अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्ती
अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किए जाने का निर्देश जारी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूरी मुस्तैदी बरते जाने का कड़ा निर्देश दिया। कहा, पर्व-त्योहार में लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धार्मिक परंपरा/आस्था को सम्मान दें, लेकिन कहीं परंपरा के विरुद्ध कोई कार्य न हो। ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों।
अराजकता नहीं स्वीकारी जा सकती: योगी
योगी ने कहा कि धार्मिक आयोजन के नाम पर अराजकता नहीं स्वीकारी जा सकती। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को अराजक तत्वों से पूरी सख्ती से निपटने का निर्देश भी दिया।