मुख्यमंत्री ने आईएएस देवी शरण को क्‍यों  क‍िया सस्‍पेंड

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उन्हें शनिवार को ही सरकार ने सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत किया था। उन पर अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है। अब उन्हें निलंबित कर सरकार ने राजस्व परिषद के साथ संबद्ध कर दिया है।

देवीशरण उपाध्याय चार जुलाई 2022 में प्रयागराज में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद के पद पर तैनात किए गए थे।

देवीशरण पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है।

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने इन पट्टों को नियम विरुद्ध दिए जाने पर खारिज करने की संस्तुति की थी। बाद में यह मामला राजस्व परिषद में चला गया था।

जिला प्रशासन की स्पष्ट संस्तुति के बाद भी उन्होंने इन पट्टों को बहाल करने का आदेश पारित कर दिया था।

सीएम योगी ने क‍िया सस्‍पेंड

देवीशरण की अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने उच्च स्तर पर शिकायत की थी। नियुक्ति विभाग ने उन्हें 13 जुलाई को ही पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *