पति ने साथियों संग मिलकर पत्नी से किया रेप

रायबरेली जुलाई। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी मौत हो गई। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
उल्लेखनीय है कि बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुआ गांव में उत्तराखंड के रहने वाली महिला का विवाह जीतू के साथ हुआ था। आरोप है कि गुरुवार रात जीतू ने रात में अपने कमरे में साथियों के साथ मिलाकर शराब पी और पत्नी के साथ मिलकर सभी ने हैवानियत की, जिसकी वजह से महिला की हालात बिगड़ गई और शनिवार की उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम को जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो दफनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई।
इस दौरान पुलिस ने लोगों को धमकाने की भी कोशिश की और सफल भी रही। अंततः कोतवाल ने शव को कंधा देकर रात में ही चिता लगवा दी। उधर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सिर में चोट होने के कारण महिला की मौत हुई है, गैंगरेप जैसी घटना से इनकार किया है।उधर
सीओ महराजगंज  यादवेंद्र सिंह यादव  ने बताया कि जीतू सिंह की शादी उत्तराखंड में चांदनी नाम की लड़की से हुई थी। दो दिन पहले अस्पताल में एडमिट हुई थी। उसको कुछ चोट लगी थी और वहीं पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कर जीतू सिंह की गिरफ्तारी की गई। घटना में अगर कोई बात आती है तो उसके आधार पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *