भारतीय किसान यूनियन(अरा )ने 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
सुहावल अयोध्या, मंगलवार भारतीय किसान यूनियन(अरा ) की तहसील सोहावल में पंचायत कर 9 बिंदुओं का ज्ञापन एसडीएम सोहावल अशोक कुमार सैनी को सौंपा पंचायत का संचालन वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने किया और बिंदवार चर्चा की कहा कि करोड़ों की लागत से एक दशक पहले सुहावल तहसील में बानी पानी की टंकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है आज तक एक बूंद पानी नहीं निकला सरकार द्वारा हर घर नल जल योजना चल रही है लेकिन तहसील में बनी टंकी को चालू नहीं कराया जा रहा है, सोहावल स्टेशन से सीएचसी अस्पताल रोड बद से बत्तर हो गया है अस्पताल जाने वाले मरीज एंबुलेंस स्कूली बच्चे राजगीरों को 2 साल से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर बराबर जल भराव बना रहता है शीघ्र सड़क बनवाई जाए क्षेत्र में पूर्व में नालों की सफाई न होने से जल भराव हो गया है सफाई कराया जाए सोहावल तहसील क्षेत्र के लेखपाल को एक हफ्ते में एक दिन गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को सुना जाए और उनका निस्तारण किया जाए, नगर पंचायत में जुड़े गांव का परिवार रजिस्टर हैंडोवर कराकर नगर पंचायत से नकल जारी कराई जाए, नगर पंचायत में जुड़े 6 ग्राम सभाओं मे बने शौचालय को शीघ्र चालू कराया जाए जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके, तहसील क्षेत्र में गांव गांव बनी घरौनी तत्काल फीड कराया जाए जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके, 30 परसेंट पात्र व्यक्ति राशन कार्ड की सुविधा से वंचित रह गए हैं तहसील का चक्कर काट रहे हैं उनका कार्ड बनाया जाए, विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है मीटर रीडर घर बैठे रीडिंग निकल रहे हैं बिल पूरा जमा करने के बाद भी 2 महीने में लोगों का बिल 22 हजार20 हजार बढ़कर आ रहा है सही करने के नाम पर अवैध वसूली कर उपभोक्ता को ऑफिस का चक्कर लगवाया रहा है इस पर विराम लगाया जाए, पंचायत की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्या व ब्लॉक अध्यक्ष राम अभिलाष यादव ने किया पंचायत में प्रमुख रूप से जगदंबा वर्मा जवाहरलाल तिवारी सुखदेव सिंह जग प्रसाद आसमा निशा रेखा सिंह राजरानी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *