बस्ती। सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक दिनांक 8 जुलाई सोमवार को 11 बजे प्रेस क्लब सभागार बस्ती में आयोजित किया गया है । यह जानकारी देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की समस्याओं एवं सदस्यता अभियान आदि बिंदुओं पर विचार किया जायेगा। बैठक में पदाधिकारी, , कार्यकारिणी सदस्य और पेंशनर हिस्सा लंेगे।