एकजुटता से पूरा होगा मानवाधिकारों की रक्षा का लक्ष्य-राधेश्याम  कमलापुरी

बस्ती। शनिवार को  राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट भारत के तृतीय स्थापना दिवस पर  प्रेस क्लब सभागार में गोष्ठी ें आयोजित किया गया।  अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा ने किया। मुख्य अतिथि महासचिव  राधेश्याम  कमलापुरी ने अपने  सम्बोधन में हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एक सामाजिक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिकता को अधिकार दिलाने, जैसे मौलिक अधिकार, समता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार ,सिविल               अधिकार , धर्म की स्वतंत्रता का    अधिकार शिक्षा संबंधित अधिकार सार्वजनिक उपचारों का अधिकार साथ ही सामूहिक अधिकार में सामाजिक अधिकार में संस्कृत अधिकार राजनीतिक अधिकार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि  6 जुलाई को  संगठन के कार्यकाल का चौथा वर्ष प्रवेश हुआ है जो राष्ट्रीय मानवाधिकार 10 सितंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र असेंबली द्वारा की गई थी।  28 सितंबर 1993 को भारत में मानवाधिकार कानून अमल में आया 12 अक्टूबर 1993 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार का गठन किया मानव संरक्षण के अंतर्गत इसकी स्थापना की गई।
विशिष्ट अतिथि सुनील रानी श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष एवं मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति ने मानवाधिकार के लिए नारी शक्ति को सबल बनाने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा  ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चला कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा ।
इसी क्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष रंजन सिंह ने महिलाओं केे सशक्तिकरण पर जोर दिया।  प्रदेश उपाध्यक्ष समीर चंद गुप्ता ने  संगठन के 3 वर्ष पूरा होने पर संगठन के विकास पर जोर दिया वहीं जिला उपाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने  3 वर्ष पूरा होने पर सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं समाज के सभी नागरिकों को धन्यवाद किया ।  बैठक में मुख्य रूप से  रामकुमार साह, ू मोहम्मद जानू, राम रामकुमार चौधरी, शिव सहाय, राज कसौधन, सलमान, पूजा सिंह, साधना श्रीवास्तव, यतींद्र श्रीवास्तव, नीलम विश्वकर्मा, कंचन, सुनीता, रामकेश, विनोद रानी आहूजा, आंचल मिश्रा, सुनीता देवी, अभिजीत, शिव सहाय, मोहम्मद इम्तियाज, आदि लोग शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *