मुख्यमंत्री शुक्रवार को आएंगे बस्ती

बस्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कमिश्नरी में लॉ एंड आर्डर व विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए बस्ती आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन ग्राउंड में उतरेगा जिसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। वर्दीधारी व सादे में भी महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर आना प्रतिबंधित होगा। समीक्षा स्थल से लेकर हेलीपैड तक जाने वाले वीवीआईपी तक की सूची प्रशासन की ओर से फाइनल कर पुलिस को सौंप दी गई है। सभी प्रवेश द्वार पर चेकिंग की कड़ी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन हर मोर्चे पर सतर्कता बरतें हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *