महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वयं और समाज के लिए योग थीम को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या नगर निगम तथा कवच ग्लोबल कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। यह पहल हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान का उद्देश्य अयोध्या में योग को उन लोगों तक पहुंचाना जो कक्षाओं का खर्च वहन नहीं कर सकते जिससे अयोध्या नगरवासी योग का लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें। आज सूर्यकुंड के मनोरम स्थल पर नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा नियमित योग की कक्षा का उद्घाटन प्रातः 7:30 बजे किया गया। सत्र का उद्घाटन करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सुधार होता है जिस व्यक्ति तनाव मुक्त और ऊर्जावान महसूस करता है।
इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए अयोध्या नगर निगम के क्षेत्र सूर्यकुंड, गुप्तारघाट तथा शबरी रसोई, अरुंधति भवन, अयोध्या धाम पर प्रातः 6:00 बजे से 7:00 तक नियमित योग्य की कक्षाएं निशुल्क चलाई जाएगी। योग की यह कक्षाएं योगाचार्य श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती सरिता तिवारी जी, श्रीमती गीता गुप्ता जी, राजपाल, राम सुफल, सौरभ गुप्ता, प्रीति निषाद जैसे शिक्षकों द्वारा संचालित की जाएगी। इस कार्यक्रम के अवसर पर दर्शन नगर के पार्षद मनीष चौधरी, रवि तिवारी, सत्येंद्र मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, श्रीनिवास शास्त्री, अवधेश, ममता श्रीवास्तव, सुनील अवस्थी, रमेश राणा, दीपक चौधरी, डॉ विशाल सैनी, हर्षित सिंह, अनुराग यादव आदि लोग मौजूद रहे।