
अनुराग लक्ष्य, 1 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
जुलाई का महीना हो और स्टूडेंट की भागदौड़ न हो, ऐसा कैसा संभव है। वोह चाहे छोटे क्लास के बच्चे हों या बड़े क्लास के विद्यार्थी। सबकी अपनी अपनी ज़रूरतें और जिम्मादारियां महसूस करने पर मजबूर कर देती हैं।
अब प्राप्त खबरों के अनुसार बीबीए, बीसीए, बीबीएम और बीएमएस कोर्सेज में प्रवेश के लिए ली जाने वाली अतिरिक्त सीईटी की परीक्षा किए अंतिम तारीख 3 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को सूचित किया गया है।
इससे पहले 29 जून को जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, वोह भी अतिरिक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों परीकछाओं में से जिसमें ज्यादा अंक मिले होंगे इस स्वीकार किया जाएगा।
इन कोर्सेज में परवेश के लिए 29 मई को हुई परवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें कुल 48135 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें कुल 4 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।