लखनऊ – यूपी के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। यहां पेट्रोल पंप पर नाबालिग को डीजल या पेट्रोल नहीं देने के निर्देश हैं। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह सरकारी और निजी विद्यालयों में प्रवेश के समय अभिभावकों से शपथ पत्र भरवाएं कि वह अपने नाबालिग बच्चे को ट्रैफिक नियमों के विपरीत वाहन चलाने की अनुमति नहीं देंगे।