– लखनऊ से कानपुर सफर करने वालों की बल्ले-बल्ले
लखनऊ – लखनऊ से कानपुर तक के सफर के लिए सोमवार से रेल रूट पर किराये में कमी की है। अब इस रूट का किराया 45 नहीं बल्कि मात्र 20 रुपये किया गया है। इस रूट पर एक जुलाई से दो दर्जन ट्रेन और दौड़ने से रेल यात्रियों को यात्रा में बड़ी सहूलियत भी मिलने वाली है।