नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट 16 वर्षाें से मना रहा सरयू मैया का छट्ठी महाेत्सव

 

अयाेध्या। माँ सरयू का दुग्धाभिषेक , पाँच हजार बत्तियों से महाआरती एवं हजारों भक्तों का भण्डारा में प्रसाद वितरित कर नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट ने नयाघाट स्थित संत तुलसीदास (कच्चा घाट) पर पावन सलिला माँ सरयू का छट्ठी महाेत्सव धूमधाम से भव्यता के साथ संतो के मध्य मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट अध्यक्ष एवं समारोह संयोजक पंडित राकेश कुमार राजा महाराज ने श्री मणि राम दास क्षावनी के महन्त कमलनयन दास जी महाराज के द्वारा माँ सरयू का पूजन एवं दुग्धाभिषेक से वैदिक मंत्रोचारण के साथ वैदिक पंडितों ने शुरुआत कराया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित राकेश तिवारी , श्री राम आश्रम महन्त जयराम दास , नगरनिगम अयोध्या महापौर महन्त गिरीश पति तिवारी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

महाेत्सव के संयोजक एवं ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित राकेश कुमार राजा महराज ने बताया कि समारोह में मां सरयू का कई कुंतल दूध से अभिषेक-पूजन हुआ। उसके बाद पांच वैदिक ब्राह्मणो के द्वारा मैया की भव्य महाआरती उतारी गयी।इस अवसर पर भजन गायक मोहन शास्त्री ने आपने भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। मंच पर ही मयूर नृत्य का भी आयोजन हुआ। तदुपरांत वृहद भंडारे में हजारों भक्तों को पूड़ी, सब्जी, बुंदिया का प्रसाद वितरित किया गया।जो देर रात हरि इच्छा तक चला।
उन्होंने बताया कि यह संस्था विगत लगभग 16 वर्षाें से सरयू जयंती व सरयू मैया का छट्ठी महाेत्सव मना रही है, जिसके संरक्षक श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्यगाेपाल दास महाराज के उत्तराधिकारी महन्त कमलनयन दास हैं। उन्हीं के संरक्षकत्व में प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम मनाया जाता है।
महाराज ने बताया कि नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट विगत कई वर्षों से संत तुलसीदास कच्चा घाट पर तीन पुजारियों , विशेष अवसर पर पांच पुजारियों से नित्य सायंकाल सरयू आरती कर रहा है। आरती व पुजारी का सम्पूर्ण खर्चा संस्था स्वयं वहन कर रही है।
इस अवसर पर यूको बैक जोनल हेड मिलन दुबे, मैनेजर अशोक दुबे
पुजारी पंडित गौरेश पाण्डेय (अभिषेक),सावलिया मन्दिर के सूरज मिश्रा, भीम निषाद, श्यामू गुप्ता, डॉ ब्रजकिशोर पाण्डेय, संजय मिश्रा (सिस्टम महराज),संरक्षक मंडल दल के सदस्यगण राजेश साेनी, संताेष साेनी, अजय साहू, दिलीप पांडेय, प्रदीप माैर्य, अश्वनी गुप्ता, दिलीप यादव, अरविंद शर्मा, रविंद्र शर्मा, , पुजारी गाैरेश पांडेय , विशाल पांडेय, अनिरुद्ध शुक्ला प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *