पुलिस की होगी पैनी नज़र

बस्ती ( जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र को और आगे बढ़ाने का लक्ष्य सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। इसके तहत सभी बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन अक्षांश और देशांतर के साथ सॉफ्टवेयर पर अपलोड कराएंगे। इसके बाद इस सूचना को गूगल मैप में डाला जाएगा और मैप बता देगा कि ऐसा कौन सा सड़क मार्ग है जो सीसी कैमरों की निगरानी में नहीं है।जिले में अब तक 12,345 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इनकी संख्या 15 हजार तक बढ़ाए जाने की योजना है। यह काम जनपद पुलिस ने आगामी कावंड़ यात्रा आरंभ होने से पहले कर लेने का लक्ष्य बनाया है। तकरीबन अस्सी किमी कावंड यात्रा क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैश किए जाने की योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *