छत पर सो रहे लेखपाल का पैर फिसलने से गिरकर मौत

प्रतापगढ़, रानीगंज। छत पर सोते हुए अचानक उठे लेखपाल आंगन में गिर पड़े। ट्रामा सेंटर ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कौशाम्बी जनपद के कोखराज थानाक्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मनोज मिश्र लेखपाल थे। उनकी तैनाती रानीगंज तहसील के रामनगर धनुआ गांव में थी। रानीगंज के रस्टेपुर गांव में किराए का कमरा लेकर वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे।  रात  में पति-पत्नी छत पर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे वह लघुशंका के लिए उठे तो आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *