शादी के बहाने दुष्कर्म का आरोप

बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में छावनी पुलिस ने  मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर दर्ज कर जांच-पडताल शुरु कर दी है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि पहले उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और गर्भ ठहरने पर दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जीतू और उसकी बहने आरती व कांति के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *