बस्ती। जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थानाक्षेत्र के सिसई गांव निवासी रामअजोर चौधरी साइबर फ्राड के शिकार बन गए। उनके बैंक खाते से पेटीएम के जरिए दो बार में दो लाख छह हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। लालगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल आरम्भ कर दिया है।