काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की 113 वीं गोष्ठी श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में रविवार को मनाया गया ।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता जाने माने गजलकार गोरखपुर से पधारे आदरणीय अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया, मुख्य अतिथि डा. छोटे लाल मनमीत, संचालन संस्था के सचिव मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना जी ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना आदरणीय सिद्धनाथ शर्मा ” सिद्ध ” ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
उपस्थित कवियों और शायरों मे कवि भुलक्कड़ बनारसी,जयप्रकाश मिश्र धानापुर, नरोत्तम शिल्पी, सिद्धनाथ शर्मा,अरूण कुमार श्रीवास्तव, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, टीकाराम शर्मा आचार्य, डा. विनोद कुमार स्वामी, डा. छोटे लाल मनमीत, नाथ सोनांचली, जमाल बनारसी, प्रदीप कुमार वर्मा, संजना वर्मा, रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।
इस कार्यक्रम में आदरणीय अरूण कुमार श्रीवास्तव जी, प्रदीप कुमार वर्मा जी व संजना वर्मा जी को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।
अंत में संस्था के अध्यक्ष हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,