डॉ अर्चना श्रेया साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित

लखनऊ/दुर्ग:: अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब की संस्थापक / दुर्ग की डा. अर्चना श्रेया का सम्मान रूबरू फाउंडेशन लखनऊ द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागृह में संस्था के संस्थापक इरशाद राही जी द्वारा कवि सम्मेलन मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय साहित्यकारों के साथ नीदरलैंड और नेपाल से भी रचनाकार आमंत्रित थे। छत्तीसगढ़ से एकमात्र कलमकार श्रेया ने भव्य आयोजन में शिरकत किया।

रूबरू फाउंडेशन का उद्देश्य हिंदी और उर्दू के साहित्यकारों को एक मंच देना है।

राही जी इस हेतु निशुल्क सम्मान समारोह आयोजित करते है। भव्य आयोजन में सीतापुर से पवन सिंह एम एल सी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पुलिस महानिदेशक एम. सी . द्विवेदी ने किया ।

काव्य पाठ का आगाज़ डा. श्रेया के मुक्तकों से किया गया ।तत्पश्चात जीत किसके लिए, हार किसके लिए, जिंदगी भर तकरार किसके लिए खूबसूरत कलाम वाह वाही के साथ पेश किया।

डा. श्रेया की इस उपलब्धि के लिए अ.श्रेया कल्ब के सातों पटलों के साथ कवियों कवयित्रियों, साहित्यकारों, शुभचिंतकों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने बधाइयां शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *