अवैध सम्बन्ध को लेकर भाई की हत्या

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के उसरौली गांव की दलित बस्ती के बगल बाग में सोमवार को युवक का गला रेतकर की गई नृशंस हत्या में घटना को अंजाम देने वाला उसका सगा छोटा भाई ही निकला। उसी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर  भाई का गला रेत दिया था। घटना का कारण देवर भाभी के बीच अंतरंग संबंध बताया जाता है। मृतक के पिता द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि उसका दोस्त अभी फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी शाहगंज   ने पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। पुलिस ने   कार्रवाई के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया है। घंटे भर प्रयास के बाद शव की शिनाख्त शेराज अहमद निवासी गांव कपसिया के रूप में कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *