विश्व शान्ति और मानव कल्याण के लिए आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ – प्रो0 बिजय शंकर मौर्य

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम l शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया अखंड रामायण के सुंदर कांड का पाठ l विश्व के सभी प्राणियों में सुख समृद्धि, शान्ति तथा मानवता के कल्याण के लिए शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया l आज के आधुनिकता के दौर में मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक शांति की उन्नति का एकमात्र साधन है प्रभु का ध्यान करना l हनुमान जी महाराज कलयुग के साक्षात देवता है तथा सभी विघ्न व कष्ट का नाश करने वाले है l उक्त आयोजन राघव बिहार कॉलोनी स्थित ट्रस्ट के हाल में किया गया l इस अवसर पर शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो0 विजय शंकर मौर्य ने बताया की हमारी संस्था हमेशा समाज सेवा के कार्य में लगी रहती है , जल प्याऊ, जरुरतमंदो के लिए वस्त्र, फल, बच्चो के लिए कापी किताब, वितरित किया जाता है l संगीत युक्त सुंदरकांड पाठ में परमहंस डिग्री कॉलेज की डायरेक्टर वंदना उपाध्याय जी, गीता मिश्रा, एडवोकेट संजय मिश्रा, आलोक मिश्रा, डा0 शत्रुघन सिंह, डॉ गौरव श्रीवास्तव , अजीत पाण्डे, सुमन सिन्हा , सत्यम पाल, चंद्रेश चौधरी, आदि के साथ समाज के हर वर्ग के लोग सम्मिलित हुए l पाठ के समापन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *