महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम l मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम नगरी अयोध्या में इस समय गर्मी की छुट्टी के चलते अयोध्या में काफी श्रद्धालु आ रहे हैं तैराक गौ सेवक कविराज दास प्रेस वार्ता में बताया कि इस समय अयोध्या में भीड़ काफी चल रहा है राम मंदिर दर्शन करने के साथ ही साथ सरयू नदी में भी काफी श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं गर्मी अधिक है उत्साह में श्रद्धालु सरयू के बीच धार में जाने से जान गंवा रहे हैं जिससे आए दिन घटना हो रहा है लोग डूब रहे हैं ज्यादातर युवा वर्ग के लोग हैं जो जल बैरिंग केटिंग के बाहर गहरे पानी में स्नान करते है जल पुलिस व स्थानीय गोताखोर श्रद्धालुओं को मना करते हैं पर श्रद्धालु मानते नहीं है समाजसेवी तैराक कविराज दास बताते हैं अन्य नदियों से सरयू नदी अलग है यहां पर जगह-जगह गड्ढा है स्नान करने वालों को लगता है आगे पानी कम है लेकिन आगे बढ़ते ही एकाएक गड्ढे में समाहित हो जाते हैं जिससे उसकी मौत हो जाती है उन्होंने बताया जो लोग स्नान घाटो से अलग घाटों पर जाकर नहा रहे हैं वह ज्यादा डूब रहे हैं पुलिस व्यवस्था सीमित है जब तक जानकारी मिलती है तब तक सरयू के धारा में व्यक्ति गुम हो जाता है ।