पूजा का शव फंदे से लटकता मिला

बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थानाक्षेत्र के ग्राम अराजीडूही धर्मूपुर पाण्डेय पुरवा में विवाहिता की उसके ससुराल में फंदे से लटकती लाश मिली है। एसओ चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया कि मृतका पूजा के माता-पिता व रिश्तेदार ने सूचना देकर बताया कि उनकी बेटी का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ है। मयके वालों के मुताबिक पूजा (27) की शादी 14 फरवरी 2024 को हुई थी। पति बाहर नौकरी करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई आरंभ कर दी है विवाहिता की मोत को लेकर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *