सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की अभद्रता,घरो में फेंके ईट पत्थर।

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

बाघराय/प्रतापगढ़ बाघराय थाना क्षेत्र के गोगौर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रेम नारायण तिवारी ने बाघराय थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के लगभग 250लोग इकट्ठा होकर डीजे के साथ विजय जुलूस निकाले थे, व डीजे पर भद्दे भद्दे गाने बजा रहे थे,उक्त जुलूस जब भाजपा कार्यकर्ता के दरवाजे के सामने पहुंचा तो भाजपा कार्यकर्ता ने भद्दे गानों को बजाने से मना किया तो लगभग आधा दर्जन  लोग भद्दी भद्दी गालियां देते हुए भाजपा कार्यकर्ता से भिड़ गए, जिससे भाजपा कार्यकर्ता को अंदरूनी चोट आई, वहीं मारपीट होते देख बीच बचाव करने पहुंचे लोगों को भी निशाना बनाया गया,इसके उपरांत डीजे आगे बढ़ने पर उक्त लोग भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर ईंट पत्थर फेंके जिसकी सूचना भाजपा कार्यकर्ता ने बाघराय थाने में देकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *