अगवा किया साली की बेटी को

बस्ती। जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पैकोलिया थानाक्षेत्र से एक व्यक्ति ने अपनी साली की बेटी को अगवा लिया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की तहरीर पर उसके पति मो. इस्लाम उसरासाहित थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर के खिलाफ युवती को अगवा कर लेने का केस दर्ज किया है। तहरीर में आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी बहन की 19 वर्षीया बेटी को उसका पति शादी करने की नीयत से अगवा कर लिया है। पुलिस ने दर्ज केस के आधार पर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *