रिपोर्ट कालन्दी तिवारी संतकबीरनगर
संतकबीरनगर – जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मेंहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्याम मोहन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 172/2024 धारा 363/366 भा0द0वि0 के मामले मे वांछित अभियुक्त रियाज पुत्र अब्दुल करीम साकिन सुपा थाना बखिरा जनपद सन्त कबीर नगर को मुखबीर के सुचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा बालुसासन में पुल के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 22.05.2024 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बखिरा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 08.06.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । उ0नि0 वीर बहादुर यादव, का0 हिमांशु मिश्रा, , म0का0 नेहा सिंह ।