बस्ती। जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज के निकट शुक्रवार को कार और वहां खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत हो गई। मौके पर कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। सभी गोरखपुर से लखीमपुरखीरी जा रहे थे। घायलों में निशा (45) निवासनी ग्राम भानपुरी कॉलोनी थाना संपूर्णनगर, लखीमपुरखीरी, सुचित कुमार (38), अनसूईया (7), अर्नव (7) व शैली देवी निवासनी ग्राम शांतिनगर थाना हजारा पीलीभीत एक ही कार में सवार होकर गोरखपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वहां से बस्ती के रास्ते वापस अपने घर लखीमपुरखीरी जा रहे थे कि यह घटना घट गई।
—