बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में पौधे रोपे गये और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि पौधे हैं तो जीवन है बिना पौधों के जीवन की कल्पना करना भी बेमानी है, पौध रोपण कार्यक्रम में स्काउट गाइड टीम की सहभागिता से आम, जामुन, ऑवला आदि के फलदार और छाया वाले पौधे रोपे गए, एस आर जी आशीष कुमार श्रीवास्तव एस आर जी अंगद प्रसाद पांडेय, जिला स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह, प्रताप पांडेय जिला समन्वयक प्रशिक्षण स्वप्निल श्रीवास्तव जिला समन्वयक मध्यान भोजन अमित मिश्रा जिला समन्वयक सिविल राजेश प्रजापति सिद्धांत कुमार संतोष गुप्ता राकेश कुमार पांडेय जयप्रकाश श्रीवास्तव जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित कुमार सोनी, ए आर पी वीरेंद्र पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट आदर्श मिश्र, काउंसलर स्काउट प्रमोद, काउंसलर स्काउट, मंगलेश, काउंसलर स्काउट अनंत आदि लोगों की सहभागिता रही।